1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hathras में महिला से लाखों की ठगी : मंदिर का रास्ता पूछने को रोका, बेहोश करके जेवरात ले गए, CCTV में कैद हुई घटना

Hathras में महिला से लाखों की ठगी : मंदिर का रास्ता पूछने को रोका, बेहोश करके जेवरात ले गए, CCTV में कैद हुई घटना

यूपी के हाथरस के कस्बा सिकंदरारु में बदमाशों ने एक महिला को ठगी का शिकार बनाया और उसके जेवरात और नगदी ले गए। इन बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं।

By up bureau 

Updated Date

हाथरस। यूपी के हाथरस के कस्बा सिकंदरारु में बदमाशों ने एक महिला को ठगी का शिकार बनाया और उसके जेवरात और नगदी ले गए। इन बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

प्रेमलता पत्नी संतोष कुमार निवासी तहसील रोड सिकंद्राराऊ एक शादी समारोह में जाने को लेकर चूड़ी की दुकान से चूड़ियां लेकर अपने घर लौट रही थी। जब वह पंत चौराहे के निकट इंडियन पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तो पीछे से एक ठग ने उनसे कहा कि यहां पर भोले बाबा का मंदिर कहां पर है। इस पर उन्होंने इस व्यक्ति को मंदिर का रास्ता बता दिया।

इसी दौरान यह ठग उनके पास आ गया और उसने उन्हें रुमाल से कुछ सुंघा दिया। इससे वह थोड़ा सा अचेत हो गईं और एक दुकान के बाहर कुर्सी पर जाकर बैठ गईं। यह ठग और उसका एक साथी भी वहां आ गया और इन दोनों ने उनसे सोने के जेवरात और दो हजार रुपए की नगदी ले ली।

बड़े आराम से चले गए दोनों ठग

इसके बाद यह दोनों ठग बड़े आराम से वहां से चले गए। निकट दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनके चेहरे भी कैद हो गए हैं। प्रेमलता ने अपने परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी दी और पुलिस से भी मामले की शिकायत की है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com