Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिकोहाबाद में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार को दबोचा, घटना को अंजाम देने की फिराक में थे

शिकोहाबाद में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार को दबोचा, घटना को अंजाम देने की फिराक में थे

यूपी की शिकोहाबाद पुलिस ने शनिवार रात एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल,  दो तमंचा, चेन और दो बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

By Rakesh 

Updated Date

शिकोहाबाद। यूपी की शिकोहाबाद पुलिस ने शनिवार रात एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल,  दो तमंचा, चेन और दो बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने गांव विदरखा में देसी शराब के ठेके के पीछे खेत से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचा, एक चेन, दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपना नाम रवि शर्मा निवासी माड़ई, रामनरेश उर्फ भोला निवासी मोहम्मद माह तेली गली, दिनेश और सुनील कुमार निवासी विदरखा बताया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रामनरेश उर्फ भोला शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर हत्या, लूट व जानलेवा हमला समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है।

वह हिस्ट्रीशीटर भी है। 15 साल बाद जेल से जमानत पर आया था। शनिवार रात एक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ये लोग एकत्रित हुए थे। घटना को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पढ़ें :- मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com