मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

Asia Cup 2022: दुबई स्टेडियम के पास लगी आग, आज है भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला, छाया काला धुआं

इंडिया वॉइस

Asia Cup 2022: भारत और अफगानिस्तान आज एशिया कप में सुपर-4 का पांचवां मैच खेलने वाले हैं और ये मुकाबला दुबई स्टेडियम में ही खेला जाना है. मैच से पहले स्टेडियम के पास लगी आग, छाया काला धुआं।

शेयर करें

India vs Afghanistan: दुबई के स्टेडियम से एक बड़ी खबर आ रही है और यह घटना भीषड़ आग लगने की है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का आज आखिरी मुकाबला है। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होना है। हालांकि, मैच से ठीक पहले जानकारी मिली है कि दुबई स्टेडियम में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ये आग स्टेडियम के पास एक बिल्डिंग में लगी है, जिसके कारण आस-पास धुआं ही धुआं हो गया है। फिलहाल आग पर तो काबू पा लिया गया है, लेकिन इस वजह से मैच के टॉस में देरी हो सकती है.

भारत और अफगानिस्तान दोनों ही Asia cup फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, ऐसे में इनके लिए यह टूर्नामेंट का आखिरी मैच होगा। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ एशिया कप 2022 से विदाई लेने की होगी। दुबई में मौजूद पत्रकारों और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने मैच से पहले स्टेडियम के बाहर लगी आग की जानकारी ट्विटर के जरिए शेयर की। हालांकि, शुरुआत में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि आग स्टेडियम के अंदर या स्टेडियम के एंट्री गेट पर लगी है, लेकिन जल्दी ही इस बात की पुष्टि हो गई कि ये घटना स्टेडियम से कुछ दूर एक बिल्डिंग में हुई है. हालांकि, आग भीषण नजर आ रही है, जिसके कारण स्टेडियम के आस-पास काला धुआं छा गया। वैसे, भारत-अफगानिस्तान मैच पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. ये मुकाबला अपने तय समय पर शुरू होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. यह तीनों मुकाबले भारत ने जीते हैं. वर्तमान में भी टीम इंडिया अच्छे फॉर्म में हैं हालांकि पिछले दोनों मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया की कई कमजोरियां सामने आई है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश अपनी इन खामियों को दूर करने पर होगी. टीम इंडिया का सबसे ज्यादा फोकस परफेक्ट प्लेइंग-11 के साथ-साथ परफेक्ट गेम प्लानिंग पर होगा. इन्हीं दोनों चीजों को लेकर टीम इंडिया पर सबसे ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं.

उधर, अफगानिस्तान भी शानदार लय में है लेकिन उसे भी अपने पिछले दोनों मुकाबले गंवाने पड़े हैं. अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजल हक जैसे दमदार गेंदबाज हैं, जो किसी भी टीम को कम स्कोर पर रोकने में सक्षम हैं. फिर इस टीम के पास हजरतुल्लाह ज़ज़ई और रहमानुल्ला गुरबाज जैसे टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज भी मौजूद हैं, जो बड़ी हिट लगाने में सक्षम हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर.

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: हजरतुल्ला ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जारदान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद, मुजीबउर रहमान, फजलहक़ फारूकी.

शेयर करें