मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

IND vs BAN 2nd ODI: इंजरी के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा स्कैन के लिए अस्पताल पहुंचे

इंडिया वॉइस

Rohit Sharma Injured: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा को उंगली में चोट लगने के कारण होना पड़ा अस्पताल में भर्ती।

शेयर करें

Rohit Sharma gets injured During India vs Bangladesh, 2nd ODI Match: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका। बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैच की सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान भारतीय टीम (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अंगूठे (Thumb) में चोट लग गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम (Medical Team) ने उनकी जांच की। इसके बाद रोहित शर्मा अब स्कैन (Scan) के गए हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर और उप-कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने कप्तानी (Captaincy) की जिम्मेदारी संभाली।

आपको बता दें कि, टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रहा। वहीं बांग्लादेश टीम की पारी के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग करते हुए खुद को चोटिल कर बैठे। जिसके चलते उन्हें मैच को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। वहीं जब से हिटमैन मैदान छोड़कर बाहर गए, तब से ही प्रशंसक उनकी चोट पर अपडेट जानने के लिए बेसब्र हैं।

ऐसे में आपको बता दें कि रोहित की चोट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मैदान से बाहर जाने के बाद कप्तान को एक्स-रे के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि अब तक ये नहीं बताया गया है कि क्या वह दूसरे मैच हिस्सा बनेंगे या नहीं। लेकिन अब उनका ये मैच खेलने की संभावना ना के बराबर ही है।

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में चोट मोहम्मद सिराज की गेंद से लगी है। दरअसल, मोहम्मद सिराज मेजबान टीम की पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए। इस ओवर की चौथी गेंद सिराज ने अनमूल का डाली। स्लिप में खड़े रोहित ने जब सिराज की गेंद पर कैच लेने की कोशिश की तो उनके हाथ में चोट लग गई और कैच छूट गया। वह इस दौरान दर्द से कहरते हुए दिखे।

शेयर करें