1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. भारत की जनसंख्या नंबर वन…..चीन के मुकाबले हमारी जनसंख्या 30 लाख ज्यादा….

भारत की जनसंख्या नंबर वन…..चीन के मुकाबले हमारी जनसंख्या 30 लाख ज्यादा….

आंकड़ों के मुताबिक भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है...वहीं चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है....2023 साल की शुरुआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि 2023 में भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा...

By Rakesh 

Updated Date

UN की एक रिपोर्ट ने किया दावा

पढ़ें :- भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

सदियों से दुनिया में सबसे अधिक अबादी वाला देश चीन अब पीछे होता दिखाई दे रहा है….यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में अब चीन के मुकाबले करीब 30 लाख ज्यादा लोग हैं….आंकड़ों के मुताबिक भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है…वहीं चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख  ही है….2023 साल की शुरुआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि 2023 में भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा….वहीं इस पर अब  UNFPA के नए  आंकड़ों ने इस पर मुहर भी लगा दी है…..

6 दशकों में चीन जनसंख्या में आई गिरवट

UN की एक रिपोर्ट में पिछले 6 दशकों में पहली बार चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है…चीन में बच्चे पैदा करने की दर भी कम हुई है…और वो  इस साल माइनस में दर्ज की गई….आपको बता दें कि चीन में एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेन्सी भारत से बेहतर है…चीन में पुरुषों की औसत उम्र 76 साल और महिलाओं की औसत उम्र 82 साल है….वहीं भारत में पुरुषों की औसत उम्र 74 साल और महिलाओं की औसत उम्र सिर्फ 71 साल है…..UNFPA इंडिया के प्रतिनिधी का कहना है कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है…हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप  में देखेंगे…उन्होंने कहा कि भारत एक शाक्तिशाली देश है…शिक्षा,स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है…हम तकनीकि मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं….

भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद

पढ़ें :- वेनेजुएला के मुश्किल वक्त में भारत बना सहारा, शुरू हुआ 'ऑपरेशन अमिस्ताद'

वहीं UN की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 25% लोग 14 साल तक की उम्र वाले हैं…वहीं 10-19 साल तक के 18% लोग हैं….भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है…लेकिन चीन में बूढ़े लोगो की तादाद सबसे ज्यादा है…

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com