मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 5 लाख वैक्सीन खुराक

इंडिया वॉइस

अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता के रूप कोविड वैक्सीन की 5 लाख खुराक की आपूर्ति की गई। आने वाले समय में वैक्सीन अतिरिक्त खुराक भी अफगानिस्तान भेजी जाएंगी।

शेयर करें

नई दिल्ली, 01 जनवरी। भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की अगली खेप के रूप में कोविड वैक्सीन (को-वैक्सीन) की 5 लाख खुराक की आपूर्ति की। इसे काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंप दिया गया है। आने वाले हफ्तों में अतिरिक्त 5 लाख खुराक की आपूर्ति की जाएगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत सरकार अफगान लोगों को खाद्यान्न, कोविड वैक्सीन की 10 लाख खुराक और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं से युक्त मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले महीने की शुरुआत में भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के माध्यम से अफगानिस्तान को 1.6 टन चिकित्सा सहायता प्रदान की।

आने वाले हफ्तों में भारत गेहूं की आपूर्ति और शेष चिकित्सा सहायता पहुंचाने का काम पूरा करेगा। इस संबंध में परिवहन के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अन्य लोगों के संपर्क साधा जा रहा है।

टैग: Covid 19
शेयर करें