मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
खेल

इंडिया- इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेगी, कब और कहां देखें लाइव प्रसारण

इंडिया वॉइस

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेगी। भारत ने सुपर 12 में चार मैच जीते और ग्रुप 2 को टॉप किया।

शेयर करें

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेगी। भारत ने सुपर 12 में चार मैच जीते और ग्रुप 2 को टॉप किया।

हालांकि, टीम को पर्थ में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अभी तक भारत के लिए विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं और इन्हीं से टीम को उम्मीद होगी कि सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलें। इंग्लैंड के लिए भी ये बड़ा खतरा होंगे।

इंग्लैंड की बात करें तो टीम आखिरी सुपर 12 के मैच में श्रीलंका को हराने के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल हुई थी। इंग्लैंड को आयरलैंड के हाथों हार का सामना भी करना पड़ा था।

वहीं, अगर दोनों टीमों के पिछले दो साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस मामले में टीम इंडिया इंग्लिश टीम से आगे नजर आती है। भारत के बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि गेंदबाद भी इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन करने में सफल हुए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत भी ज्यादा टीम इंडिया को ही मिली हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने जुलाई 2022 में 48 गेंदों में शतक जड़ा था। इसी मैच में 117 रन बनाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 1.00 बजे होगा।

शेयर करें