1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान कर्नाटक में क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान कर्नाटक में क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान गुरुवार (1 जून) को कर्नाटक के चामराजनगर के मकाली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

By Rajni 

Updated Date

चेन्नई।  भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान गुरुवार (1 जून) को कर्नाटक के चामराजनगर के मकाली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक महिला पायलट समेत दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

पढ़ें :- DUSU Result 2026: ABVP की जीत पर जश्न, हार के बाद NSUI का पलटवार, कहा - हम चुनाव हारे नहीं, कोर्ट जाएंगे

वायुसेना अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह विमान एक खुले मैदान में क्रैश हुआ है। विमान में सवार दोनों पायलट दुर्घटना से पहले सुरक्षित तरीके से विमान से कूद गए थे।

इस ट्रेनर विमान ने बेंगलुरु में वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और यह सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वायु सेना ने ट्वीट किया कि पायलट नियमित अभ्यास पर थे और तभी यह दुर्घटना हुई। चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। जिले के वरिष्ठ अधिकारी और वायुसेना का एक दल मौके पर पहुंच गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com