Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Indian Armed Forces : सरकार ने संसद को बताया- भारतीय सशस्त्र बलों में 1,35,850 पद खाली

Indian Armed Forces : सरकार ने संसद को बताया- भारतीय सशस्त्र बलों में 1,35,850 पद खाली

सरकार ने खाली पदों की श्रेणीवार लिस्ट साझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना में कुल 1,16,464 पद और भारतीय नौसेना में कुल 13,597 पद रिक्त हैं। भारतीय वायु सेना में कुल 5,789 रिक्तियां हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 29 जुलाई। शुक्रवार को सरकार ने संसद में बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों में 1,35,850 पद खाली हैं। भारतीय सेना में कुल 1,16,464 पद और भारतीय नौसेना में कुल 13,597 पद खाली हैं। भारतीय वायु सेना में कुल 5,789 रिक्तियां हैं। सरकार ने संसद को जानकारी दी है कि इन पदों को भरने के लिए सरकार ने कई उपाय किए हैं। जिसमें चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक करियर अपनाने के लाभों के बारे में युवाओं में जागरुकता पैदा करने के लिए प्रचार अभियान भी शामिल हैं।

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान

तीनों सेनाओं में खाली पदों की संख्या

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद के निचले सदन को सशस्त्र बलों में 1,35,850 रिक्त पदों की जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने एक बयान में कहा कि सरकार ने सशस्त्र बलों में नौकरी को आकर्षक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें सशस्त्र बलों में पदोन्नति की संभावनाओं में सुधार और खाली पदों को भरना शामिल है। सरकार ने खाली पदों की श्रेणीवार लिस्ट साझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना में कुल 1,16,464 पद और भारतीय नौसेना में कुल 13,597 पद रिक्त हैं। भारतीय वायु सेना में कुल 5,789 रिक्तियां हैं।

संसद में बताया गया है कि भारतीय सेना में, अधिकारियों के लिए 7308 रिक्तियां हैं। सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) अधिकारियों के लिए 471 रिक्तियां और जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ/ओआर) के लिए 1,08,685 रिक्तियां हैं। भारतीय नौसेना में अधिकारियों के लिए मेडिकल और डेंटल छोड़कर 1446 पद खाली हैं, जबकि 12,151 रिक्तियां नाविकों के लिए हैं। भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के लिए 572 पद रिक्त हैं जबकि एयरमैन के लिए 5217 रिक्तियां हैं।

पढ़ें :- राजस्थान में 3 बजे तक 41.51% पड़े मत , सबसे कम करौली में
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com