मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

कांग्रेस ने जारी की व्हिप, लोकसभा में सभी सांसदों को उपस्थित रहने के निर्देश

Desk

Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा सांसदों के लिए थ्री लाइन व्हिप जारी किया है।✍️Avinay Mishra

कांग्रेस ने जारी की व्हिप, लोकसभा में सभी सांसदों को उपस्थित रहने के निर्देश
कांग्रेस ने जारी की व्हिप, लोकसभा में सभी सांसदों को उपस्थित रहने के निर्देश
शेयर करें

Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा सांसदों के लिए थ्री लाइन व्हिप जारी किया है। जिसमें निर्देश दिया गया है कि 10, 11 और 12 तारीख को सभी सांसदों को सदन में रहना अनिवार्य है।

नोटिस में कहा गया कि लोकसभा में सोमवार, मंगलवार और बुधवार यानी 10, 11 और 12 अगस्त, 2026 को बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि वे तीनों दिन सुबह 11 बजे से लेकर सदन की कार्यवाही के स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे और पार्टी के रुख का समर्थन करेंगे। इसे बहुत ही महत्वपूर्ण निर्देश माना जाए।

यह भी पढ़ें : ‘यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान…’, राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा – ‘मैं प्रयागराज आ रहा हूं’

दूसरी तरफ बीजेपी की तरफ से सांसदों को निर्देश दिया गया है कि सभी सांसदों को दिल्ली में रहने के लिए कहा गया है। हालांकि व्हिप जारी नहीं किया गया है। FCRA अमेंडमेंट बिल और चर्चा की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें