1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल : किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वार्नर

आईपीएल : किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वार्नर

वार्नर आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 21 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। वार्नर आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की है।

पढ़ें :- IND vs WI : अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ बने सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

बाएं हाथ के बल्लेबाज वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1,000 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है और आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ ऐसा करने वाले वह केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

वार्नर से पहले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया है। रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1018 रन बनाए हैं।

दिल्ली और पंजाब के मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 115 रनों पर सिमट गई। पंजाब की तरफ से जितेश शर्मा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। जितेश के अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल ने 24 रनों की पारी खेली।

दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव, खलील अहमद,ललित यादव और अक्षर पटेल ने दो-दो व मुस्तफिजुर रहमान ने 1 विकेट लिया।

पढ़ें :- IND vs WI : तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव

जवाब में दिल्ली ने वार्नर (नाबाद 60) और पृथ्वी शॉ (41) के बेहतरीन पारियों की बदौलत 10.3 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। इन दोनों के अलावा सरफराज खान ने नाबाद 12 रन बनाए। पंजाब की तरफ से एकमात्र विकेट राहुल चाहर ने लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com