1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल 2022 : लखनऊ के हुए डिकॉक, आरसीबी ने फाफ डुप्लेसिस को खरीदा, जबकि रैना, स्मिथ और मिलर को नहीं मिले खरीददार

आईपीएल 2022 : लखनऊ के हुए डिकॉक, आरसीबी ने फाफ डुप्लेसिस को खरीदा, जबकि रैना, स्मिथ और मिलर को नहीं मिले खरीददार

आईपीएल की नीलामी में डिकॉक को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6.75 करोड़ में खरीदा, जबकि रैना, स्मिथ और मिलर को नहीं मिले खरीददार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बेंगलुरु, 12 फ़रवरी। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6.75 करोड़ रुपये में में खरीदा है। वह इस ऑक्शन में लखनऊ द्वारा खरीदे गए पहले खिलाड़ी हैं। वहीं, एक अन्य दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सात करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछली बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन करोड़ रुपये खरीदा था।

पढ़ें :- Manu Bhaker बयान पर विवाद, खेलों पर उठे सवाल

पिछली बार आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा है।

वहीं, रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके आधारमूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा है। वह ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को इस बार 7.75 करोड़ रुपये में और वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर को 8.50 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। लखनऊ ने भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

पढ़ें :- IPL 2026: Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals कौन जीतेगा यह हाई-वोल्टेज मुकाबला?

भारतीय बल्लेबाज नीतीश राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, ड्वेन ब्रावो को वापस चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा। वह पहले भी इसी टीम में थे। हालांकि बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन को कोई खरीददार नहीं मिला।

स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर और सुरेश रैना को नहीं मिले खरीददार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए आज हो रहे खिलाड़ियों की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर और बाएं हाथ के पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना को कोई खरीददार नहीं मिला।

देखें किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा गया

1. इशान किशन- 15.25 करोड़, मुंबई इंडियंस

पढ़ें :- IPL 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला: रोमांच और रणनीति की जबरदस्त टक्कर

2. श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स

3. शिखर धवन- 8.25 करोड़, पंजाब किंग्स

4. आर अश्विन- 5 करोड़, राजस्थान रॉयल्स

5. पैट कमिंस- 7.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स

6. कागिसो रबाडा- 9.25 करोड़, पंजाब किंग्स

7. ट्रेंट बोल्ट- 8 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स

पढ़ें :- CSK vs KKR: धोनी की रणनीति vs कोलकाता की ताकत, IPL 2026 में होगा बड़ा मुकाबला

8. फाफ डुप्लेसी- 7 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

9. मोहम्मद शमी- 6.25 करोड़, गुजरात टाइटंस

10. क्विंटन डिकॉक- 6.75 करोड़, लखनऊ सुपरजायंट्स

11.  डेविड वॉर्नर- 6.25 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

12. मनीष पांडे- 4.60 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स

13. शिमरॉन हेटमायर- 8.50 करोड़, राजस्थान रॉयल्स

14. रॉबिन उथप्पा, 2 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स

पढ़ें :- RR vs SRH Match Preview: कौन जीतेगा आज का IPL मुकाबला?

15. जेसन रॉय- 2 करोड़, गुजरात टाइटंस

16. देवदत्त पडिक्कल- 7.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स

17. ड्वेन ब्रावो- 4.4 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स

18. नीतीश राणा- 8 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स

19. जेसन होल्डर- 8.75 करोड़, लखनऊ सुपरजायंट्स

20. हर्षल पटेल- 10.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

21. दीपक हुड्डा- 5.75 करोड़, लखनऊ सुपरजायंट्स, 

22. वानेंदु हसारंगा- 10.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

23. वॉशिंगटन सुंदर- 8.75 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

24. क्रुणाल पंड्या- 8.25 करोड़, लखनऊ सुपरजायंट्स.

25. मिचेल मार्श- 6.50 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

26. अंबाती रायडू- 6.75 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स

27. जॉनी बेयरस्टो- 6.75 करोड़, पंजाब किंग्स

28. निकोलस पूरन, 10.75 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

29. दिनेश कार्तिक, 5.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

30. टी नटराजन, 4 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

31. दीपक चाहर, 14 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स

32. प्रसिद्ध कृष्णा, 10 करोड़, राजस्थान रॉयल्स

33. लोकी फर्ग्युसन, 10 करोड़, गुजरात टाइटंस

34. जोश हेजलवुड, 7.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

35. मार्क वुड, 7.5 करोड़, लखनऊ सुपरजायंट्स

36. भुवनेश्वर कुमार, 4.2 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

37. मुस्तिफिजुर रहमान, 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

38. शार्दुल ठाकुर, 10.75 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

39. कुलदीप यादव, 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

40. राहुल चाहर, 5.35 करोड़, पंजाब किंग्स

41. युजवेंद्र चहल- 6.5 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स

42, फैफ डू प्लेसिस – 7 करोड़, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर

43. क्वीनटोन डी नॉक – 6.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com