मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

IT Raid : इत्र कारोबारी पीयूष जैन के करीबी और बंगाल के कारोबारी नारायण अग्रवाल के 25 ठिकानों पर IT की रेड

इंडिया वॉइस

नारायण अग्रवाल के राइस मिल और खालपाड़ा स्थित झावर बिल्डिंग में छापेमारी के दौरान भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

शेयर करें

कोलकाता, 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश के इत्र के अवैध कारोबार के तार पश्चिम बंगाल से जुड़ने लगे हैं। आयकर विभाग ने गुरुवार को सुबह यूपी के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के करीबी और उत्तर बंगाल के कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक उत्तर बंगाल के 25 ठिकानों पर छापेमारी हो रही है।

नारायण अग्रवाल के ठिकानों पर IT की रेड

गुरुवार सुबह को सिलीगुड़ी जिले के नक्सलबाड़ी में सुपारी धंधे के किंग माने जाने वाले नारायण अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक नारायण अग्रवाल का कनेक्शन पीयूष जैन से मिलने के बाद ये कार्रवाई की है। अग्रवाल के सिलीगुड़ी, नक्सलबाड़ी, फालाकाटा और धुपगुड़ी समेत उत्तर बंगाल स्थित 25 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल तैनात

बताया जा रहा है कि आयकर की टीम अपनी गाड़ी में शादी का स्टीकर लगाकर छापेमारी के लिए पहुंची थी। नारायण अग्रवाल के राइस मिल और खालपाड़ा स्थित झावर बिल्डिंग में छापेमारी के दौरान भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के बहुचर्चित इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी काफी दिनों तक मीडिया में सुर्खियों में रही थी। अब उसके बंगाल कनेक्शन की जांच में ED की टीम जुट गई है।

शेयर करें