1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः भिवानी में दुकान में घुसा गीदड़, डर से दुकान छोड़कर भागे दुकानदार

हरियाणाः भिवानी में दुकान में घुसा गीदड़, डर से दुकान छोड़कर भागे दुकानदार

भिवानी शहर में दुकान में गीदड़ घुस गया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वे दुकान छोड़कर भाग गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौरक्षकों ने गीदड़ को बाहर निकाला। स्थानीय मालगोदाम रोड स्थित दुकान में मंगलवार सुबह एक गीदड़ घुस गया। इसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

By Rakesh 

Updated Date

भिवानी। भिवानी शहर में दुकान में गीदड़ घुस गया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वे दुकान छोड़कर भाग गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौरक्षकों ने गीदड़ को बाहर निकाला। स्थानीय मालगोदाम रोड स्थित दुकान में मंगलवार सुबह एक गीदड़ घुस गया। इसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

गौरक्षा दल ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान से बाहर निकाला

घटना की जानकारी तुरंत डायल-112 को दी गई। लेकिन डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंचने के बाद भी गीदड़ को बाहर निकालने में असमर्थ रही। इसके बाद घटना की जानकारी गौरक्षा दल को दी गई। गौरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार के नेतृत्व में गौसेवक गोलू, साहिल, विजय, आदी तंवर, कुकी परमार, दिनेश शर्मा, विजय, कालिया मिस्त्री कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे तथा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दुकान में घुसे गीदड़ को बाहर निकाला।

इसके बाद गार्ड राजेराम के नेतृत्व में पहुंची वाइल्ड लाइफ की टीम को गीदड़ सौंप दिया गया। इस मौके पर गौरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि मालगोदाम रोड पर स्थित दुकान में एक गीदड़ घुस गया है। कुछ लोग इसे भेड़िया भी बता रहे थे।

जिसके चलते आसपास के दुकानदारों में भय का माहौल बन गया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही गौरक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे तथा दुकान से गीदड़ को बाहर निकालकर वाइल्ड लाइफ टीम को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि गौरक्षा दल का कार्य सिर्फ गौसेवा करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक जानवर की सेवा व सुरक्षा करना है।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि यदि उन्हें अपने आस-पास कोई घायल, डरा हुआ या असहाय अवस्था में जानवर दिखे तो उसे मारने की बजाए गौरक्षा दल को सूचित करें ताकि उस जानवर की जान बचाई जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com