Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्वमंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई। पूर्व मंत्री को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्वमंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई। पूर्व मंत्री को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका वजन 35 किलोग्राम कम हो गया है।

पढ़ें :- पंजाबः सिविल अस्पताल मछिवाड़ा के एसएमओ पर जानलेवा हमले की कोशिश, केस दर्ज

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 18 मई को दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा था। न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने ईडी को नोटिस जारी किया और जैन को राहत के लिए अवकाशकालीन पीठ के समक्ष जाने की छूट दी।

जैन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि पूर्व मंत्री का वजन 35 किलोग्राम कम हो गया है और वह एक तरह से कंकाल बन गए हैं। वह कई बीमारियों से भी पीड़ित हैं।

केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए की ईश्वर से प्रार्थना 

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सत्येंद्र जैन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है। ईश्वर हमारे साथ है। हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। जुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

पढ़ें :- बढ़ी सुविधाः पंचकर्मा अस्पताल के विस्तार कार्य का शिलान्यास, भाजपा ने क्षेत्र के विकास के लिए किया है कामः वीरेंद्र सचदेवा   

सत्येंद्र जैन ने 11 मई को एक पत्र के जरिए अधीक्षक से अधिक कैदियों के साथ रहने का अनुरोध किया था। उन्होंने अपने पत्र में अकेलेपन के कारण डिप्रेशन का हवाला दिया था। इस चिट्ठी में लिखा था कि वो काफी अकेलापन महसूस कर रहे हैं और मनोचिकित्सक ने उन्हें अकेला नहीं रहने की सलाह दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com