मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

Jharkhand News:झारखंड की छात्रा ने खुद कों किया आग के हवाले,नकल के शक में टीचर ने क्लास में उतरवाए कपड़े

इंडिया वॉइस

Jamshedpur student arson case: झारखंड के जमशेदपुर में साकची स्थित शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की एक घटना सामने आई है,जिसमे अध्यापिका ने नकल के शक मे क्लासरूम में 9वीं कक्षा की छात्रा का कपड़ा उतरवाकर चिट की जांच की,इस घटना से आहत होकर छात्रा ने घर आकार खुद के ऊपर किरोसिन छिड़ककर खुद कों आग के हवाले कर दिया,जिससे छात्रा का 80 फीसदी शरीर जल चुका है

शेयर करें

यह घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है,इस घटना के बाद छात्रा कों MGM (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज मे लाया गया,छात्रा की हालत गंभीर होने की वजह से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया,छात्रा ने अस्पताल मे डॉक्टर को बताया कि क्लासरूम में सभी बच्चियों के सामने उसके कपड़े उतरवाकर जांच की गई। हालांकि स्कूल की प्राचार्य ने कपड़े उतरवाकर जांच करने के आरोप को गलत बताया है। परिजनों के अनुसार छात्रा करीब साढ़े चार बजे स्कूल से आई। स्कूल से लौटने पर वह काफी गुमसुम थी। उसने अपनी दोनों बहनों को दूसरे कमरे में जाने को कहा। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई,और खुद कों आग लगा ली

साकची स्थित शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल रामकृष्ण मिशन की आर्थिक सहायता से चलता है। यहां बारहवीं तक की पढ़ाई होती है। बेहद मामूली शुल्क पर गरीब बच्चों का शिक्षा दी जाती है। वहीं स्कूल की प्राचार्य गीता रानी महतो ने कहा कि नकल करने की शिकायत उसकी शिक्षक चंद्रा दास ने मुझसे भी की थी। मैनें बच्ची को बुलाकर समझाया था। कपड़ा उतारकर जांच करने वाली बात गलत और बेबुनियाद है।

टैग: jharkhand news
शेयर करें