मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

Jhalak Dikhhla Jaa 10 की विनर बनी गुंजन सिन्हा, 8 साल की उम्र में किया कमाल,शो के इतिहास में पहली बार हुई ये बड़ी बात

इंडिया वॉइस

टीवी का मोस्ट फेवरेट डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 का खिताब गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने अपने नाम किया है. बता दें गुंजन सिन्हा इस शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट रही हैं.

शेयर करें

Jhalak Dikhhla Jaa 10 winner: झलक दिखला जा 10 का ग्रैंड फिनाले काफी जबरदस्त रहा. करण जौहर, माधुरी दीक्षित फिल्म भेड़िया के स्टार कास्ट वरुण धवन और कृति सेनन ने शो में चार चांद लगा दिया. इस सीजन 8 साल की गुंजन सिन्हा और 12 साल के तेजस वर्मा ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया. गुंजन ने रुबीना दिलैक और फैसल शेख को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली.

झलक दिखला जा 10 कई माईनो में बेहद खास रहा.यह शो करीब 5 साल बाद छोटे पर्दे पर लौटा था. शो में एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी डांसर देखने को मिले. ‘झलक दिखला जा 10’ के फाइनलिस्ट में रुबीना दिलैक, गुंजन सिन्हा, फैसल शेख, गश्मीर महाजनी, निशांत भट्ट और सृति झा शामिल रही.

झलक दिखला जा के फिनाले में शामिल तीनों फाइनलिस्ट में टाय हुई हैं लेकिन हमने इंटरनेशनल डांस फॉर्मेट को मध्यनजर रखते हुए विनर घोषित करने का फैसला लिया है. और विनर का नाम है गुंजन,’ गुंजन के साथ उनके दो साथियों को भी ट्रॉफी और 20 लाख का चेक दिया गया.

प्राइज मनी में मिले 20 लाख रुपये

लिटिल चैंपियन को प्राइज मनी के तौर पर 20 लाख रुपये मिले. असम के गुवाहाटी की रहने वाली गुंजन सिन्हा का जन्म 8 मई 2014 में हुआ. अपने डांस टेलेंट की वजह से ही गुंजन छोटी उम्र में ही मशहूर हो गई हैं. बता दें इससे पहले भी वह कई डांस शो में हिस्सा ले चुकी हैं.

शेयर करें