1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Akanksha Yojana: हेमंत सरकार छात्रों को मेडिकल व इंजीनियरिंग की दे रही मुफ्त कोचिंग, AIIMS व IIT में हो रहा छात्रों का एडमिशन

Akanksha Yojana: हेमंत सरकार छात्रों को मेडिकल व इंजीनियरिंग की दे रही मुफ्त कोचिंग, AIIMS व IIT में हो रहा छात्रों का एडमिशन

Akanksha Yojana: हेमंत सरकार की ओर से 11वींं-12वीं कक्षा के छात्रोंं को आकांक्षा योजना के तहत मेडिकल व इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग दी जा रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 21 अप्रैल 2022। झारखंड राज्य के मेघावी छात्रों को मेडिकल व इंजीनियरिंग में कोचिंग देने के लिए राज्य सरकार की चलाई जा रही योजना का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। हेमंत सरकार की ओर से 11वींं-12वीं कक्षा के छात्रोंं को आकांक्षा योजना के तहत मेडिकल व इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। वर्ष 2021 इस योजना के अंतर्गत मुफ्त कोचिंग लेने वाले चार छात्रों का चयन जेईई एडवांस में हुआ। इसके साथ ही आईआईटी में एक छात्र, बीआईटी व एम्स में एक-एक छात्रों का सेलेक्शन हो गया है। फिलहाल इस योजना की मदद से 269 छात्र इंजीनियरिंग व 280 छात्र मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

क्या है आकांक्षा योजना

झारखंड राज्य के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए तैयार कराने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार ने आकांक्षा योजना को शुरू किया है। इस योजना में छात्रों को मुफ्त आवासीय कोचिंग व अध्ययन सामग्री दी जाती है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल 11वींं छात्रों के लिए आकांक्षा आवासीय कोचिंग  व रांची स्थित आकांक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय चयन परीक्षा आयोजित की जाती है। इस योजना में छात्रों को रांची में स्थिति जिला स्कूल, उत्कृष्ट फैकल्टी व रांची स्थित भवन में आकांक्षा केंद्र में कोचिंंग प्रदान की जाती है।

इस योजना की शुरुआत में 40-40 छात्रों को इंजीनियरिंग व मेडिकल बैच के लिए चुना गया था। लेकिन अब योजना में मेडिकल की कोचिंग लेने वाले छात्रों संख्या बढ़ाकर 75 और इंजीनियरिंग छात्रों की संख्या 100 कर दी गई है। इस योजना के अतंर्गत छात्रों को 11वीं व 12वीं के साथ ही कोचिंग दी जाती है। छात्रों को कोचिंग केंद्रों पर मुफ्त पाठ्यक्रम, कंप्यूटर शिक्षा, मुफ्त आवास व सर्वश्रेष्ठ कोचिंग सुविधा व टैब उपलब्ध कराया जाता है।

आकांक्षा योजना से छात्रों का बन रहा भविष्य 

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आकांक्षा योजना के अंतर्गत डाइट परिसर, रातू में 8वीं से 10वीं के करीब 100 छात्रों को निशुल्क आवासीय एनटीएसइ और ओलिंपियाड की कोचिंग देने की योजना है। ग्यारहवी के करीब 50 छात्रों को लॉ कॉलेज में एडमिशन व 12वीं के 50 छात्रों को एनडीए व क्लैट की कोचिंग देने की योजना है। इन सभी छात्रों को आवासीय कोचिंग दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com