1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand Foundation Day 2022: बाईस साल के झारखंड में छह चेहरे बने मुख्यमंत्री

Jharkhand Foundation Day 2022: बाईस साल के झारखंड में छह चेहरे बने मुख्यमंत्री

, Birsa Munda Jayanti 2022 : 15 नवंबर साल 2000 को छोटानागपुर क्षेत्र को बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग किया गया था और इसे झारखंड नाम से एक अलग राज्य के रूप में जन्म दिया गया था. आज राज्य के गठन का 22वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Jharkhand Foundation Day 2022: हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है. साल 2000 में झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी, इस साल राज्य अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है.

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

15 नवंबर साल 2000 को छोटानागपुर क्षेत्र को बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग किया गया था और इसे झारखंड नाम से एक अलग राज्य के रूप में जन्म दिया गया था. इसके साथ ही झारखंड राज्य देश का 28 वां भारतीय राज्य बना. झारखंड के आदिवासियों ने बहुत पहले ही अपने लिए एक अलग राज्य की मांग की थी, क्योंकि आजादी के बाद से आदिवासी समुदाय और लोगों को सामाजिक आर्थिक लाभ बहुत कम मिला था.

बात करें झारखंड के राजनीति की तो यहां हमेशा उथल-पुथल ही रहा जिसके कारण यहां के विकास की गति हमेशा ही धीमी रही है .यहां सरकारों का आना-जाना आरंभ से लगा रहा. लगातार राजनीतिक प्रयोग होते रहे हैं.

इसी अस्थिरता के बीच एक निर्दलीय को भी मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने का मौका मिला तो आज के धुर राजनीतिक विरोधी भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी मिलकर सरकार चलाई. 14 वर्ष बाद वर्ष 2014 के अंतिम माह में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार लगातार पांच वर्ष तक सरकार चली.

वंही दूसरी तऱफ 2019 के दिसंबर में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक उलटफेर हुआ और तालमेल कर चुनाव लड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन में बहुमत की सरकार बनाने में कामयाबी पाई.

पढ़ें :- पीएम मोदी से मिलीं जापानी पीएम साने ताकाइची, राष्ट्रपति भवन में किया गया औपचारिक स्वागत

अबतक के मुख्यमंत्रियों का नाम और उनकी कार्य अवधि

15 नवंबर 2000 – 18 मार्च 2003 – बाबूलाल मरांडी – भाजपा

18 मार्च 2003 – दो मार्च 2005 – अर्जुन मुंडा – भाजपा

दो मार्च 2005 – 12 मार्च 2005 – शिबू सोरेन – झामुमो

12 मार्च 2005 – 18 सितंबर 2006 – अर्जुन मुंडा – भाजपा

पढ़ें :- मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दी चेतावनी, कहा- गंदी राजनीति का पड़ेगा व्यापक असर

18 सितंबर – 28 अगस्त 2008 – मधु कोड़ा – निर्दलीय

28 अगस्त 2008 – 18 जनवरी 2009 – शिबू सोरेन – झामुमो

19 जनवरी 2009 – 29 दिसंबर 2009 – राष्ट्रपति शासन

30 दिसंबर 2009 – 31 मई 2010 – शिबू सोरेन – झामुमो

एक जून 2010 – 10 सितंबर 2010 – राष्ट्रपति शासन

11 सितंबर 2010 – 18 जनवरी 2013 – अर्जुन मुंडा – भाजपा

पढ़ें :- ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दियाः सीएम सुवेंदु अधिकारी

18 जनवरी 2013 – 13 जुलाई 2013 – राष्ट्रपति शासन

13 जुलाई 2013 – 23 दिसंबर 2014 – हेमंत सोरेन – झामुमो

28 दिसंबर 2014 – 28 दिसंबर 2019 – रघुवर दास – भाजपा

29 दिसंबर 2019 – वर्तमान – हेमंत सोरेन – झामुमो

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com