1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand IAS Pooja Singhal Case : निशिकांत का ट्विट ‘वार’, चौधरी जी के मोबाइल डिटेल का राज किश्तों में खोलेंगे

Jharkhand IAS Pooja Singhal Case : निशिकांत का ट्विट ‘वार’, चौधरी जी के मोबाइल डिटेल का राज किश्तों में खोलेंगे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विट में अब तक जिस-जिस व्यक्ति का जिक्र किया, वो किसी ना किसी तरीके से पूजा सिंघल प्रकरण में लपेटा में आया है। यही वजह है कि निशिकांत के ट्विट खूब सर्च किये जा रहे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 27 मई। झारखंड में पूर्व IAS पूजा सिंघल मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के ट्विट पर सबकी नजरें टिकी रहती हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ नौकरशाह भी दुबे के ट्विट पर नजर बनाए हुए हैं कि ED का अगला कदम क्या होगा?। अब और कौन सा भ्रष्टाचारी जेल जाएगा। शुक्रवार को उन्होंने एक के बाद एक 8 ट्विट कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने ट्विट में फिर खुलासा किया कि विशाल चौधरी के मोबाइल का सारा डिटेल लैब ने निकाल लिया है। क्या-क्या डिटेल निकली है, वो इसे किश्तों में बताएंगे। नहीं तो JMM कहेगी कि पहले क्यों बताए। इसके बाद उन्होंने फिर लिखा कि पहले पत्रकार, फिर मेरा वार, तब खत्म होगा झारखंड का भ्रष्टाचार।

पढ़ें :- RSS-BJP पर राहुल गांधी का प्रहार, अडाणी-अंबानी को लेकर भी साधा निशाना

वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विट में अब तक जिस-जिस व्यक्ति का जिक्र किया, वो किसी ना किसी तरीके से पूजा सिंघल प्रकरण में लपेटा में आया है। यही वजह है कि निशिकांत के ट्विट खूब सर्च किये जा रहे हैं। शुक्रवार को भी पूजा सिंघल मामले को लेकर उन्होंने सुबह से शाम तक 8 ट्विट किए।

पहला ट्वीट- निशिकांत दुबे ने सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा प्रेम भइया का कारनामा रांची में राज्य सरकार के सरकारी गजट में प्रकाशित सरकारी ज़मीन, जिस पर विजिलेंस की जांच चल रही हो, उस ज़मीन को प्राइवेट बनाकर, जांच हटाकर किसी भार्गव के नाम पर बेनामी रजिस्टर कराया, फिर अग्रवाल भैया से मोटी रकम लेकर बेचा, पार्टनर राजा से रंक तक भ्रष्टाचार का रसूख़।

दूसरा ट्वीट- बंधु तिर्की के घर CBI का छापा की खबर सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शेयर करते हुए निशिकांत ने लिखा कि हर विभाग में दलाली, हर जगह भ्रष्टाचार करने वाली सरकार का काला चिट्ठा अब सामने आ चुका है। एक दिन ये पूरा कुनबा अंदर जाएगा।

पढ़ें :- भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उनके सरपरस्तों को किया नेस्तनाबूत : राजनाथ सिंह

तीसरा ट्वीट- पूजा सिंघल मामले में निशिथ केसरी के घर से 5 महंगी गाड़ियां मिलने वाली खबर को शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने सुबह 9.19 बजे लिखा कि राज्य का विकास हुआ हो या नहीं लेकिन जिस तरह का विकास निशिथ केसरी का हुआ है, वो देखने लायक है। ये तो कुनबा से भी एक कदम आगे निकले।

चौथा ट्वीट- प्रेम प्रकाश से दूसरे दिन भी हुई ED की पूछताछ की ख़बर को शेयर करते हुए सुबह 9 बजकर 9 मिनट में उन्होंने ट्विट किया कि ऐसी नस पकड़ में आई है कि भ्रष्टाचार का इलाज इसी से हो जाए। एक-एक कर सबका नाम सामने आएगा। विधानसभा में सत्ता पक्ष की सारी कुर्सी खाली होना तय है।

पांचवा ट्वीट- ED द्वारा कार्रवाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उठाये सवाल पर निशिकांत दुबे ने दोपहर 2.42 बजे ट्विट किया कि सही है। क्योंकि, आप राज्य के तारणहार हैं, चोर, पुलिस, ईमानदार और भ्रष्टाचारी सब पर आपकी नज़र है। इसी पैनी नजरों ने तो चुन-चुन कर ज़िले में भ्रष्टाचारी पदाधिकारियों को बैठा रखा है?।

छठा ट्वीट- दोपहर 3.47 बजे दुबे ने एक अखबार की कतरन को शेयर किया, जिसमें खबर की हेडिंग थी- ‘विशाल चौधरी के घर में सजती थी विदेशी लड़कियों की महफिल’। इस खबर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि इन लोगों ने बेशर्मी की भी सीमा पार कर दी है। जनता सब देख और समझ रही है।

पढ़ें :- 'नेताओं को वॉशिंग मशीन में डालकर साफ कर दिया जाता है...', BJP पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला

सातवां ट्वीट- दोपहर 3.49 बजे निशिकांत ने ट्विट किया कि प्रेम प्रकाश ने अपने शातिराना दांवपेंच का पूजा सिंघल के यहां ED के छापे के बाद पूरा उपयोग किया। सभी दलालों के, सेटरों, लाभान्वित व्यापारियों, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और नेताओं के मोबाइल को बदल कर सबूत नष्ट करने की कोशिश की। सब कुछ बेकार गया, उल्टा ?।

आठवां ट्वीट- शाम 4.12 बजे निशिकांत ने ट्विट किया कि चौधरी जी के मोबाइल का सब डिटेल लैब ने निकाल लिया है। मैं किश्त में बताउंगा, नहीं तो झारखंड माल मुद्रा पार्टी कहेगी कि पहले क्यों बताए? पहले पत्रकार, फिर मेरा वार, होगा ख़त्म झारखंड का भ्रष्टाचार।

नौवां ट्वीट – शनिवार को ट्वीट करते हुए निशिकांत दूबे ने लिखा कि जॉंच को आगे बढ़ाते हुए ED ने अमित अग्रवाल, विनोद सिंह व प्रेम प्रकाश के परिवार को बुलाने का फ़ैसला किया है। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com