मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
झारखंड

Jharkhand : झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के विधायकों ने की विधानसभा स्पीकर से मुलाकात, मोर्चा को मान्यता देने की मांग

इंडिया वॉइस

तीसरे मोर्चा को सशक्त करने में जुटे सरयू राय इससे पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं।

शेयर करें

रांची, 15 मार्च। झारखंड में नवगठित झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात कर सदन में मोर्चा को मान्यता देने की मांग की है। सोमवार को सरयू राय के नेतृत्व में मोर्चा के विधायकों ने स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से इस संबंध में अपील की है। वहीं झारखंड में तीसरा मोर्चा के गठन के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के गठन पर तंज कसते हुए कहा है कि तीसरा मोर्चा क्या चौथा मोर्चा भी बन सकता है, इसका प्रभाव झामुमो और कांग्रेस पर नहीं पड़ेगा।

झारखंड में तीसरे मोर्चे की कवायद में जुटे सरयू राय ने कहा कि स्पीकर से मुलाकात के दौरान उन्होंने विधानसभा में ना केवल मोर्चा को मान्यता देने की मांग की बल्कि नेता प्रतिपक्ष अब तक तय नहीं होने के कारण सरकार और सदन को हो रही परेशानी पर भी चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के शिष्टमंडल को लिखित रूप से मान्यता की मांग करने को कहा है, उसके बाद ही इसपर विचार किया जाएगा। सरयू राय ने कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं जिसमें नेता प्रतिपक्ष की अहम भूमिका होती है। जिसको लेकर सरकार ने भी पत्र लिखा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से नये सिरे से नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर विचार करने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा का गठन करने की घोषणा की गई है। जिसमें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को विधायक दल का नेता चुना गया है। इस मोर्चे में विधायक सरयू राय, विधायक कमलेश सिंह, विधायक अमित यादव और विधायक लंबोदर महतो शामिल हैं। झारखंड में नवगठित तीसरे मोर्चे में 5 विधायक शामिल हैं। इनमें आजसू के 02, एनसीपी के 01 और निर्दलीय 02 विधायक शामिल हैं। तीसरे मोर्चा को सशक्त करने में जुटे सरयू राय इससे पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं।

शेयर करें