मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Kanhaiya Lal : 10 दिन के लिए NIA हिरासत में कन्हैयालाल हत्याकांड के 4 आरोपी, कोर्ट के बाहर आरोपियों के साथ मारपीट

इंडिया वॉइस

वकीलों ने दोषियों को फांसी देने के साथ ही भारत माता की जयकारे लगाए और पुलिस को आरोपियों का एनकाउंटर करने के लिए कहा।

शेयर करें

जयपुर, 02 जुलाई। NIA मामलों की विशेष अदालत ने उदयपुर के कन्हैया हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज के साथ ही बाकी आरोपियों मोहसिन और आसिफ को 12 जुलाई तक पुलिस अभिरक्षा में नेशनल जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया है। NIA ने मामले में 14 दिन का रिमांड मांगा था। वहीं कोर्ट कक्ष से बाहर लाते समय वकीलों ने आरोपियों के साथ मारपीट की और उन पर बोतलें भी फेंकी।

आरोपियों को फांसी की सजा की मांग

NIA की ओर से शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चारों आरोपियों को व्यापक स्तर पर पुलिस सुरक्षा के बीच विशेष अदालत में पेश किया गया। शहर के कई थानों की पुलिस के साथ ही आलाधिकारी भी कोर्ट पहुंचे। इसी बीच वकीलों को इसकी जानकारी मिलने पर सैकड़ों वकील कोर्ट परिसर के बाहर इकट्ठा हो गए। वकीलों ने दोषियों को फांसी देने के साथ ही भारत माता की जयकारे लगाए और पुलिस को आरोपियों का एनकाउंटर करने के लिए कहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत के पीठासीन अधिकारी ने कोर्ट कक्ष से मीडियाकर्मियों सहित अन्य वकीलों को बाहर करने का आदेश देते हुए सिर्फ प्रकरण से जुड़े लोगों को ही मौजूद रहने को कहा।

सूत्रों के मुताबिक NIA की ओर से मामले में प्रार्थना पत्र पेश कर कहा गया कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करनी है और उनके इंटरनेशनल कनेक्शन को लेकर भी पूछताछ करनी है। इसके अलावा प्रकरण में किन-किन लोगों ने मदद की, इसकी भी जानकारी हासिल करनी है। इसलिए आरोपियों को 14 दिन की पुलिस अभिरक्षा में सौंपा जाए। इस पर अदालत ने आरोपियों को 12 जुलाई तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है।

शेयर करें