मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन ने मां के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट

Rakesh

कार्तिक ने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर कर खुलासा किया कि उनकी मां ने कैंसर से जंग जीत ली है। कार्तिक आर्यन ने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर अपनी मां के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की।

kartik aaryan
शेयर करें

मुंबई। फिल्म जगत के सबसे पॉपुलर  एक्टर कार्तिक आर्यन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कार्तिक को आखिरी बार ‘शहजादा’ फिल्म में देखा गया था।एक्टर अब अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।

इसके बीच कार्तिक ने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर कर खुलासा किया कि उनकी मां ने कैंसर से जंग जीत ली है। कार्तिक आर्यन ने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर अपनी मां के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। इस फोटो में दोनों की स्माइल बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ ही कार्तिक ने एक लंबा इमोशनल नोट लिखा और अपनी मां को सुपरहीरो कहा।

कार्तिक की मां ने केंसर से जीती जंग

कार्तिक आर्यन ने पोस्ट करते हुए लिखा है ‘कुछ समय पहले इस महीन के दौरान  कैंसर चुपके से घुस आया और हमारी फैमली की लाइफ को तहस-नहस करने की कोशिश की। हम निराशा से थके हुए और असहाय थे, लेकिन इस जूझारू सिपाही  मेरी मां की विल पावर, लचीलापन और कभी हार न मानने वाले एटीट्यूड के लिए थैंक्यू।

हम बड़े साहस की ओर मुड़े  और अपनी पूरी ताकत के साथ मार्च किया और अंधेरे को जीत लिया। लेकिन युद्ध जीतना तय था। इसने हमें आखिरकार क्या सिखाया  और हर दिन हमें सिखाना जारी रखता है। वह है आपके परिवार के प्यार और सपोर्ट से बड़ी कोई  महाशाक्ति नहीं है…सुपरहीरो,कैंसर वॉरियर’।

फैंस से कमेंट कर मांगीं दुआएं

कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद लोगों और उनके फ्रेंड्स उनकी मां पर प्यार बरसाते नजर आए। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लिखा ‘गॉड ब्लेस’ वहीं एक फैन ने लिखा ‘माला आंटी सच में सुपरवुमन हैं..हमारी सुपरवुमन…एक अन्य फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा..आपकी मां को आगे एक नया खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना’…अन्य यूजरर्स ने उनके स्वास्थ्य की कामना की। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी मां के साथ वीडियो शेयर करते नजर आते हैं।हाल ही में उन्होंने अपनी मां को एक कार भी गिफ्ट की है।.

शेयर करें