1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कश्यप राजपूत सभा व धर्मशाला ने लगाया लंगर, हजारों पर्यटकों को फ्री में दे रहे हैं सेवा

हरियाणाः अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कश्यप राजपूत सभा व धर्मशाला ने लगाया लंगर, हजारों पर्यटकों को फ्री में दे रहे हैं सेवा

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 10 दिसंबर से 24 दिसंबर तक कश्यप राजपूत सभा एवं धर्मशाला के द्वारा गीता महोत्सव में आए शिल्पकारों, पर्यटकों व अन्य सभी वर्गों के लिए फ्री चाय का लंगर लगाया गया है।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 10 दिसंबर से 24 दिसंबर तक कश्यप राजपूत सभा एवं धर्मशाला के द्वारा गीता महोत्सव में आए शिल्पकारों, पर्यटकों व अन्य सभी वर्गों के लिए फ्री चाय का लंगर लगाया गया है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

बता दें कि गीता जयंती महोत्सव में जहां शिल्पकार अपनी शिल्पकलाएं लेकर पहुंचे हैं तो वहीं पर्यटक भी खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच कश्यप राजपूत सभा व धर्मशाला ने मानवता का परिचय देते हुए सभी के लिए फ्री चाय का लंगर लगाया है।

कश्यप राजपूत सभा के सचिव संजीव कश्यप ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में फ्री चाय का लंगर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे एक दिन में लाखों की संख्या में पर्यटक उनके चाय के लंगर पर पहुंचे, वह सभी को फ्री चाय का लंगर देते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com