1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्लीः धूल प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार गंभीर, उल्लंघन पर 21 निर्माण साइट्स को नोटिस और 8.35 लाख का लगाया जुर्माना

नई दिल्लीः धूल प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार गंभीर, उल्लंघन पर 21 निर्माण साइट्स को नोटिस और 8.35 लाख का लगाया जुर्माना

दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इसी के मद्देनजर धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सम्बंधित टीमों ने अभी तक 1108  निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इसी के मद्देनजर धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सम्बंधित टीमों ने अभी तक 1108  निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

इसमें दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर 21 निर्माण स्थलों को नोटिस जारी की गई है और 8.35 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में 7 अक्टूबर से एंटी डस्ट कैम्पेन चलाया जा रहा है, जो 7 नवम्बर तक चलेगा। इस अभियान में 13 विभागों  को शामिल किया गया है।

जिनमें डीडीए , एमसीडी ,डीपीसीसी ,जल बोर्ड, डीएसआईआईडीसी, डीसीबी , दिल्ली मेट्रो , पीडब्ल्यूडी, राजस्व, सीपीडब्लूडी, एनडीएमसी समेत अन्य विभागों  की 591 टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें दिल्ली के अंदर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्दी के मौसम में दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 29 सितम्बर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। जिसके आधार पर संबंधित विभागों ने इसे जमीन पर लागू करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य शुरू कर दिया है। हमने ग्रीन वॉर रूम लॉन्च किया है, जहां से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के सहयोग से प्रदूषण को कम करने में सफलता पाई है।

कहीं भी निर्माण या विध्वंस कार्य में अनियमितता दिखे तो ग्रीन दिल्ली एप पर करें शिकायतः गोपाल राय

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है, जिसमे एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव आदि प्रमुख है। गोपाल राय ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि कहीं भी अगर उनको निर्माण/विध्वंस कार्य में अनियमितता दिखे तो वे ग्रीन दिल्ली ऐप पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com