1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्वी दिल्ली की तीन महत्वपूर्ण सड़कों का जीर्णोद्धार करवाएगी केजरीवाल सरकार, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने परियोजना को दी मंजूरी

पूर्वी दिल्ली की तीन महत्वपूर्ण सड़कों का जीर्णोद्धार करवाएगी केजरीवाल सरकार, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने परियोजना को दी मंजूरी

केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है| इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पूर्वी रोड डिवीज़न के तहत कोंडली, त्रिलोकपुरी की 3 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के परियोजना को मंजूरी दी।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है| इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पूर्वी रोड डिवीज़न के तहत कोंडली, त्रिलोकपुरी की 3 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के परियोजना को मंजूरी दी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

इन सड़कों में रोड नंबर 109- सपेरा बस्ती से खोड़ा चौक तक,  दल्लूपुरा रोड- टिम्बर मार्केट से नोएडा बॉर्डर तक व बुद्ध सिंह मार्ग- मानव आश्रय कट से दल्लूपुरा टी-प्वाइंट तक की सड़कें शामिल हैं। परियोजना को मंजूरी देते हुए, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से पूर्वी दिल्ली में सड़कों की स्थिति बेहतर होगी, जिससे वे अधिक टिकाऊ बनेंगे।

इसके अलावा सौंदर्यीकरण के साथ ये क्षेत्र की खूबसूरती को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में सड़कों को बेहतर बनाने के साथ दिल्ली के नागरिकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन सड़कों का होगा जीर्णोधारः रोड नंबर 109- सपेरा बस्ती से खोड़ा चौक तक की सड़क, दल्लूपुरा रोड- टिम्बर मार्केट से नोएडा बॉर्डर तक की सड़क व बुद्ध सिंह मार्ग- मानव आश्रय कट से दल्लूपुरा टी-प्वाइंट तक की सड़क।

पढ़ें :- दिल्ली में हीटवेव का कहर, सरकार की बड़ी योजना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com