1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Ukraine Russia Crisis : केरल के मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से की यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था करने की अपील

Ukraine Russia Crisis : केरल के मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से की यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था करने की अपील

सीएम विजयन ने बताया कि यूक्रेन में केरल के 2320 छात्र हैं। ये छात्र अपनी पढ़ाई को बाधित होने से रोकने के लिए अभी भी वहां बने हुए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 24 फरवरी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने को लेकर पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री विजयन ने अनुरोध किया है कि इन छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष विमान उड़ानें संचालित की जाएं।

पढ़ें :- Bihar News : SIR को लेकर CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा-आरोपों के बजाय तथ्य के साथ आएं

विदेश मंत्री के नाम लिखे पत्र में सीएम विजयन ने कहा है कि यूक्रेन के हालात को देखते हुए वो बेहद चिंतित हैं। बहुत से छात्र वहां फंसे हुए हैं। इनमें से 2320 छात्र केरल से आते हैं। ये छात्र अपनी पढ़ाई को बाधित होने से रोकने के लिए अभी भी वहां बने हुए हैं। वो अनुरोध करते हैं वहां स्थित भारतीय प्रशासन हमारे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही सीएम ने अनुरोध करते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष विमान उड़ानों का प्रबंध किया जाए।

पढ़ें :- प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर राहुल गांधी बोले- भाजपा को वोटर से डर लगना बंद हो गया है

बतादें कि यूक्रेन में करीब 15 हजार भारतीय हैं। भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए यूक्रेन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक विमान यूक्रेन से वापस लौट आया है। पूर्वी क्षेत्रों में रूसी सैन्य अभियानों के बीच यूक्रेन ने हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com