Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Crime: गला काटकर सड़कों पर भागा शख्स….पिस्टल से लोगों को डराया…. पुलिस पर की फायरिंग

Delhi Crime: गला काटकर सड़कों पर भागा शख्स….पिस्टल से लोगों को डराया…. पुलिस पर की फायरिंग

एक शख्स ने चाकू से अपना गला काट लिया और नाथू कॉलोनी चौक के पास चाकू लेकर दौड़ रहा है....जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे काबू करने का प्रयास किया...इसके चलते उसने फायरिंग कर दी...

By Shahi 

Updated Date

शख्स ने चाकू से गला काटा

पढ़ें :- दिल्ली के केशवपुरम में कार ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, बोनट पर फंसे शख्स को 350 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

दिल्ली से आए दिन हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं…लगता हैं लोगों में एक दूसरे के प्रति प्रेम की सदभावनाएं खत्म हो गई है…छोटे से विवाद को लेकर लोग सुलझाने के बजाए उसे और बड़ा कर देते हैं…..दरअसल दिल्ली में एक शख्स ने चाकू से गला काट लिया….फिर चाकू और पिस्तौल लेकर सड़क पर दौड़ने लगा और लोगों को भी डराने लगा…इस दौरान उसे रोकने के लिए पुलिस भी मौजूद थी…लेकिन आरोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी….

 

पुलिस पर की फायरिंग

दरअसल, बीते गुरुवार को नाथू कॉलोनी चौक के पास की है…इसका वीडियो अब सामने आया है….पुलिस को जानकारी मिली कि  एक शख्स ने चाकू से अपना गला काट लिया और नाथू कॉलोनी चौक के पास चाकू लेकर दौड़ रहा है….जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे काबू करने का प्रयास किया…इसके चलते उसने फायरिंग कर दी…जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया….हालांकि बाद में उस पर काबू पा लिया गया….

पढ़ें :- दिल्ली में 54 वर्षीय हिंदू महिला का मर्डर कर शव कब्रिस्तान में दफनाया, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

शख्स काफी समय से डिप्रेशन में था

पुलिस के मुताबिक शख्स की पहचान कृष्ण शेरवाल के रूप में हुई है…जो घायल होने के कारण अभी अस्पताल में भर्ती है…पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPS की धारा 307,394,397,186 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है….पुलिस पुछताछ में सामने आया है कि शेरवाल और उसकी पत्नी अलग रह रहे हैं…इस वजह से वह काफी समय से डिप्रेशन में है…वहीं मामले में आगे की जांच की जा रही है….

 

पुलिस जांच में जुटी

पढ़ें :- Delhi crime: जेल से बाहर आते ही शख्स ने अपनी पत्नी को पेचकस से गोदा; काट दी नाक - जानें पूरा मामला

फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है…लेकिन देखा जाए तो पिछले कई दिनों से दिल्ली में हत्याएं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं…लोगों में अब सहनशक्ति की कमी देखी जा रही है….लोग किसी की हत्या करने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं…लोगों में कानून के भी डर नहीं दिख रहा है…लोग खुले आम सड़कों पर खूनी खेल रहे हैं…..

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com