वहीं कई पुलिस कार्मिक महिलाएं और पुरुष लगातार थाने या पुलिस दफ्तर या ड्यूटी के समय की रील बनाते हैं. जिन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर देते हैं. इन पर लाइक और हिट्स आने के बाद यह वायरल भी होती हैं. हालांकि इस तरह की कई रील में फिल्मी गाने अपलोड किया जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे पुलिस की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, वर्दी में इस तरह से अपलोड करना अनुचित व्यवहार की श्रेणी में आ रहा है.
कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाने पर लगाई पाबंदी.साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को यह भी हिदायत दी है, कि कोई भी आज के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी में रील अपलोड नहीं करेगा. अगर इस तरह का कृत्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ विभाग की कार्रवाई भी होगी. आपको बता दें कि कोटा शहर में 22 थाने हैं. इसके अलावा पुलिस के करीब 10 दफ्तर अलग-अलग शहर में संचालित है.