Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बना ए-प्लस-प्लस ग्रेड स्टेट यूनिवर्सिटी

हरियाणाः कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बना ए-प्लस-प्लस ग्रेड स्टेट यूनिवर्सिटी

नैक द्वारा मूल्यांकन करने के बाद केयू को ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा राज्य की पहली ए-प्लस-प्लस ग्रेड स्टेट यूनिवर्सिटी बन गई है। यह जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने दी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए-प्लस-प्लस ग्रेड दी गई है।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। नैक द्वारा मूल्यांकन करने के बाद केयू को ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा राज्य की पहली ए-प्लस-प्लस ग्रेड स्टेट यूनिवर्सिटी बन गई है। यह जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने दी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए-प्लस-प्लस ग्रेड दी गई है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय के पूरे स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा यह नैक द्वारा सर्वोच्च ग्रेड है। अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यह ग्रेड पाने वाला हरियाणा का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और शिक्षा मंत्री का धन्यवाद किया।

इस मौके पर जब पत्रकारों द्वारा उनसे सवाल किया गया कि बच्चों को डिग्रियों के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। साथ ही जो बच्चे गोल्ड मेडलिस्ट हैं। चार साल बीत जाने बाद भी उन्हें अभी तक कोई मेडल नहीं दिया गया लेकिन उनके नाम डिपार्टमेंट के बाहर लगे बोर्ड पर लिख दिए गए हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा यह मामला उनके संज्ञान में आया है, जिस पर वह सज्ञान लेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com