1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. लालू प्रसाद यादव को एम्स में श्रीमद भगवद गीता का पाठ करने से रोका

लालू प्रसाद यादव को एम्स में श्रीमद भगवद गीता का पाठ करने से रोका

Lalu Prasad Yadav : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि उनके पिता को श्रीमद भगवद गीता के पाठ करने व सुनने से मना कर दिया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 12 जुलाई 2022। तबीयत खराब होने की वजह से लालू प्रसाद यादव इन दिनों एम्स में भर्ती हैं। इसी बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक ट्वीट कर सबको हैरान कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि उनके पिता को एम्स में श्रीमद भगवत गीता को सुनने व उसका पाठ करने के लिए रोका जा रहा है।

पढ़ें :- दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत, मार्च 2027 तक पानी के पुराने बिल पर LPSC100% माफ, बढ़ाई समय - सीमा

तेज प्रताप ने लिखा महापाप की कीमत इसी जन्म में चुकानी होगी

इस पूरे प्रकरण में तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है- “पिताजी को अस्पताल में श्रीमद भगवद गीता का पाठ करने एवं सुनने से रोक दिया गया,जबकि पिताजी को गीता पाठ पढ़ना एवं सुनना काफी पसंद है……गीता पाठ से रोकने वाले वाले उस अज्ञानी को ये नही पता कि इस महापाप की कीमत उसे इसी जन्म में चुकानी होगी.”

तबीयत खराब होने की वजह से एम्स में चल रहा लालू यादव का इलाज

बता दें कि लालू प्रसाद यादव एम्स में इलाज के लिए भर्ती हैं। फिलहाल उनकी तबीयत पहले की मुकाबले काफी सही हो चुकी है। लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव इस बात की जानकारी लोगों को दे रहें हैं। साथ ही उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना करने वालों को धन्यवाद भी दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वीट से लोगों में खलबली मचाने का काम किया है। फिलहाल एम्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

पढ़ें :- 10 साल में 70 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया, ऐतिहासिक उपलब्धि : PM मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com