मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

एलजी ने कहा- मेहनत और ईमानदारी से बिना डरे काम करें अफसर

Rajni

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अफसरों को साफ संदेश दिया है कि आप बिना डरे काम करें, आपके पीछे मैं खड़ा हूं।

lg vinay kr saxena
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अफसरों को साफ संदेश दिया है कि आप बिना डरे काम करें, आपके पीछे मैं खड़ा हूं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शुक्रवार को दिल्ली सरकार के अधिकारियों की वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अधिकारी बिना डर और दबाव के काम करें। दरअसल दिल्ली के सिविल सर्वेंट की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में यह वर्कशॉप आयोजित की गई थी।

श्री सक्सेना ने कहा कि मेरी बहुत इच्छा थी कि एक ऐसी वर्कशॉप हो जहां दिल्ली के सभी अधिकारी मिलकर खुले दिल से अपनी समस्याओं के बारे में बताएं। एलजी ने अफसरों से कहा कि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से बिना किसी दबाव के काम करें, आपको कोई हाथ नहीं लगा सकता।

टैग: Delhi
शेयर करें