मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंड का मौसमः 12 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है छिटपुट बर्फबारी

Rakesh

उत्तराखंड के मौसम विभाग ने एकबार फिर पूरे प्रदेशभर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में इसका कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि सोमवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक जरूर बादल छाए हुए हैं।

dehradun weather
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मौसम विभाग ने एकबार फिर पूरे प्रदेशभर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में इसका कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि सोमवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक जरूर बादल छाए हुए हैं।

वहीं 12 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं–कहीं हल्की बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में छिटपुट बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

हालांकि 13 दिसंबर से मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। साथ ही आने वाले कुछ दिनों तक उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि बारिश की अगर बात करें तो इस सीजन बारिश जिस मात्रा में होनी चाहिए थी वह नहीं हुई।

टैग: uttarakhand
शेयर करें