मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार की रात सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त मृतक शख्स अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान स्विमिंग पूल में घुसकर हमलावर ने गोली मार दी। स्विमिंग पूल में मर्डर की वारदात कैमरे में कैद हो गई। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हमलावर व्यक्ति की हत्याकर मौके से फरार हो गया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है. घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक की है।
स्विमिंग पूल में लाइव मर्डर की वारदात से हड़कंप, हमलावरों ने मासूम बच्चों के सामने की हत्या, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार की रात सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त मृतक शख्स अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था।