1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा में 97 फीसदी हुआ काम

लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा में 97 फीसदी हुआ काम

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. तय समय 29 दिसंबर से एक हफ्ता पहले ही कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया. इस बार लोकसभा में 97 फीसदी काम हुआ है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. तय वक्त से हफ्ताभर पहले ही संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है. बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर को शुरू हुआ था. सदन की कार्यवाही को 29 दिसंबर तक प्रस्तावित थी.

पढ़ें :- 'भारत का लक्ष्य केवल अपनी जरूरतों को पूरा करना ही नहीं, बल्कि...',भारत मंडपम में बोले PM मोदी

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने लिया फैसला

शीतकालीन सत्र को कम करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता वाली और सरकार और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) में फैसला लिया गया.

लोकसभा में 97 फीसदी हुआ काम

लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले ओम बिरला ने सदन में हुए कामकाज की जानकारी दी. ओम बिरला ने बताया कि शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में 97 फीसदी काम हुआ. सदन की कुल 62 घंटे 42 मिनट की 13 बैठकें हुईं.सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मौजूद थीं.

पढ़ें :- चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र बना रहा पॉलिसी फ्रेमवर्क

जहरीली शराब त्रासदी पर बिहार के भाजपा सांसदों ने संसद में दिया धरना

बिहार के भाजपा सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में धरना दिया और राज्य में जहरीली शराब त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com