1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लेवाना होटल अग्निकांड में योगी ने 19 अधिकारियों को निलंबित करने का दिया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

लेवाना होटल अग्निकांड में योगी ने 19 अधिकारियों को निलंबित करने का दिया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ के हजरतगंज इलाके के होटल लेवाना में बीते सोमवार की सुबह भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए. योगी सरकार ने उस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 19 अधिकारियों पर योगी सरकार का डंडा चला है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Hotel Levana fire: योगी सरकार का लेवाना होटल अग्निकांड में बड़ा एक्शन, उत्तर प्रदेश सरकार को होटल में आग लगने की जांच की रिपोर्ट मिल गयी है जिसमे उन्होने 19 अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। मामले की जांच के लिए गठित एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आग लगने की वजह ‘लापरवाही’ थी। शनिवार देर रात फायर ब्रिगेड, इलेक्ट्रिसिटी, लखनऊ विकास प्राधिकरण और आबकारी विभाग के 19 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन पर शासन के नियमानुसार कार्रवाई होगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा - 'भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी...',

इस लेवाना होटल कांड में जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. उनमें गृह विभाग के चार, ऊर्जा विभाग के तीन, नियुक्ति विभाग के एक, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के आठ और आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है. जिन 19 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है, उनमें आवास एवं शहरी विभाग के तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं. जबकि जो अधिकारी अभी कार्यरत हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. अब इन सभी अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी.

अधिकारियों की सूची

गृह विभाग

-सुशील यादव (अग्निशमन अधिकारी)
-अभयभान पांडेय (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) – सेवानिवृत्त
-योगेंद्र प्रसाद (अग्निशमन अधिकारी)
-विजय कुमार सिंह (मुख्य अग्निशमन अधिकारी)
-ऊर्जा विभाग

पढ़ें :- 'जर्जर स्कूल का फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज हो जाता है...', अखिलेश यादव ने UP सरकार पर साधा निशाना

-विजय कुमार राव (सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा)
-आशीष कुमार मिश्रा (अवर अभियंता)
-राजेश कुमार मिश्रा (उपखंड अधिकारी)
नियुक्ति विभाग

-महेंद्र कुमार मिश्रा (विहित प्राधिकारी, एलडीए)
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण)

-अरूण कुमार सिंह (अधिकासी अभियंता) – सेवानिवृत्त
-ओम प्रकाश मिश्रा (अधिकासी अभियंता) – सेवानिवृत्त
-राकेश मोहन (सहायक अभियंता)
-जितेंद्र नाथ दुबे (अवर अभियंता)
-रवींद्र कुमार श्रीवास्तव (अवर अभियंता)
-गणेश दत्त सिंह (अवर अभियंता) – सेवानिवृत्त
-जयवीर सिंह (अवर अभियंता)
-राम प्रताप सिंह (लखनऊ विकास प्राधिकरण)
आबकारी विभाग

-संतोष कुमार तिवारी (जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ)
-अमित कुमार श्रीवास्तव (आबकारी निरीक्षक, सेक्टर-1, लखनऊ)
-जैनेंद्र उपाध्यय, (उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ मंडल)

पढ़ें :- Lucknow : परिवहन विभाग को जल्द मिलेगा अपना पहला डिटेंशन-डम्पिंग यार्ड, 237 वाहन रखने की क्षमता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com