मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

महाराष्ट्र:पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी जीत,शिंदे गुट रहा हिट, उद्धव टीम को झटका

इंडिया वॉइस

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिंदे गुट के सत्ता में आने के बाद पहला स्थानीय निकाय चुनाव हुआ. अब इसके परिणाम आ गए हैं और बीजेपी ने 82 पंचायतों में जीत दर्ज की तो शिंदे गुट ने 40 पंचायतों में परचम लहराया है. इन चुनावों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बड़ा झटका लगा है.

शेयर करें

सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि उनकी पार्टी समर्थित 259 और शिंदे गुट की शिवसेना समर्थित 40 उम्मीदवार सरपंच बने हैं. रविवार को 16 जिलों की 547 ग्राम पंचायत में वोटिंग हुई थी. उस दौरान 76 फीसदी मतदान हुआ था, जिसके मतों की गणना सोमवार को हुई. ग्राम पंचायत चुनावों के अलावा गांव के सरपंच भी सीधे चुने गए.

प्रेस वार्ता के दौरान बावनकुले ने बताया कि चुने गए 50 फीसदी से ज्यादा सरपंच शिंदे-भाजपा गठबंधन के समर्थक हैं. उन्होंने कहा, ‘ग्राम पंचायत के नतीजों ने शिंदे-फडणवीस की सरकार में महाराष्ट्र की जनता के भरोसे की पुष्टि कर दी है.’

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्विटर पर इस जीत की शुभकामनाएं दीं. शिंदे द्वारा ट्वीट किए गए आंकड़ों में खुद की गुट को शिवसेना और ठाकरे गुट को उद्धव ठाकरे लिखा गया है. उन्होंने लिखा, “लोगों ने राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार को वोट दिया है. शिवसेना-भाजपा गठबंधन के सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई. चुनाव में कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा-शिवसेना गठबंधन के सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद”

BMC चुनाव का इंतजार

मुंबई में बृह्नमुंबई महानगर पालिका चुनाव की तारीखों का ऐलान अभीतक नहीं हुआ है. कहा जा रहा था कि मानसून के बाद चुनाव आयोजित हो सकते हैं. इधर, उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना समेत राज्य के सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं. फिलहाल, BMC पर शिवसेना का कब्जा है. पिछले चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी. हालांकि, शिंदे कैंप की बगावत के बाद चुनाव में समीकरण बदल सकते हैं.

शेयर करें