1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra Political Crisis : महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल, बालासाहेब थोरात ने कहा- कांग्रेस विपक्ष में बैठने को तैयार

Maharashtra Political Crisis : महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल, बालासाहेब थोरात ने कहा- कांग्रेस विपक्ष में बैठने को तैयार

बालासाहेब थोरात ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में चल रहे राजनीतिक गतिरोध पर नजर रखे हुए है। समय आने पर परिस्थिति के मुताबिक कांग्रेस पार्टी फैसला लेने वाली है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 23 जून। महाराष्ट्र की राजनीति में हर पल कुछ अलग देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष में बैठने को तैयार है। महाराष्ट्र कांग्रेस के सभी 44 विधायक एकजुट हैं और सभी को फिलहाल उनके निर्वाचन क्षेत्र में जाने को कहा गया है। साथ ही कांग्रेस के सभी विधायकों को जरुरत पड़ने पर तुरंत मुंबई पहुंचने का भी आदेश दिया गया है। बालासाहेब थोरात ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में चल रहे राजनीतिक गतिरोध पर नजर रखे हुए है। समय आने पर परिस्थिति के मुताबिक कांग्रेस पार्टी फैसला लेने वाली है।

पढ़ें :- हम सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं, किसी को 'वंदे मातरम्' गाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते : वारिस पठान

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उथल-पूथल पर कांग्रेस पार्टी की बारीक नजर है। दिल्ली से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ बुधवार को मुंबई आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन कर चर्चा की थी। साथ ही राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से भी मिले थे। इसके बाद उन्होंने सभी विधायकों को एकजुट रहने का मंत्र दिया था। इसी तरह गुरुवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रियंका गांधी एक प्राइवेट फंक्शन के लिए मुंबई आई थीं। प्रियंका गांधी राज्य के घटनाक्रम की समीक्षा करने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com