मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Maharashtra Politcal Crisis : बागी विधायकों से उद्धव ठाकरे की अपील- मुंबई लौटें, साथ बैठकर करेंगे फैसला

इंडिया वॉइस

उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से कहा- मैं आप सभी से अपील करता हूं कि मेरे सामने बैठो, शिवसैनिकों और लोगों के मन में भ्रम को दूर करो। हम साथ बैठेंगे और इसका कोई रास्ता निकालेंगे। किसी के झांसे में न आएं।

शेयर करें

मुंबई, 28 जून। महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुवाहाटी में डेरा डाले पार्टी के बागी विधायकों से मुंबई लौट आने और बैठकर हर गिले-शिकवे पर बातचीत करने की अपील की है। सीएम उद्धव ने कहा कि मुंबई लौटें और साथ बैठकर फैसले करेंगे। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में फंसे कई विधायकों और उनके परिवार वाले उनके संपर्क में हैं। पार्टी प्रमुख होने के नाते उन्होंने ये अपील की है।

बागी विधायक किसी के झांसे में ना आएं- सीएम ठाकरे

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि आप पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में फंसे हुए हैं। आपके बारे में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। आपमें से कई लोग संपर्क में भी हैं। आप अभी भी शिवसेना में हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ विधायकों के परिवार के सदस्यों ने भी मुझसे संपर्क किया है और अपनी भावनाओं से मुझे अवगत कराया है। मैं शिवसेना परिवार के मुखिया के रूप में आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। परिवार के मुखिया के रूप में मैं आपको ईमानदारी से बताता हूं कि अभी समय नहीं बीता है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि मेरे सामने बैठो, शिवसैनिकों और लोगों के मन में भ्रम को दूर करो। ये एक निश्चित मार्ग की ओर ले जाएगा। हम साथ बैठेंगे और इसका कोई रास्ता निकालेंगे। किसी के झांसे में न आएं। शिवसेना द्वारा आपको दिया गया सम्मान कहीं नहीं मिल सकता।

शेयर करें