1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि

बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापू को श्रद्धांजलि दी.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Mahatma Gandhi Death Anniversary: 30 जनवरी साल 1948 यहीं वो दिन था, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी. नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को तीन गोलियां मारकर हत्या की थी. आज बापू की 75वीं पुण्यतिथि है. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में भी मनाया जाता है. इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

पढ़ें :- 'भारत का लक्ष्य केवल अपनी जरूरतों को पूरा करना ही नहीं, बल्कि...',भारत मंडपम में बोले PM मोदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी व रक्षा मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसके साथ ही लखनऊ में हजरतगंज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि ‘मैं बापू की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन करता हूं और उनके विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जो देश की सेवा में शहीद हुए। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और हम भारत को विकसित करने के लिए हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे’

पढ़ें :- चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र बना रहा पॉलिसी फ्रेमवर्क

आज का दिन भारत उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद दिवस के तौर पर मनाता है, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया. इसलिए शहीद दिवस को देश के ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर मनाया जाता है. 1948 में आज के ही दिन महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने नई दिल्ली में बिड़ला हाउस के परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को हुआ था. वे भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे और उन्होंने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

पढ़ें :- सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी करीब दो हजार रुपए हुई सस्ती
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com