मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टॉलीवुड

सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का आज हैदराबाद में निधन हो गया, लंबे समय से थी बीमार

इंडिया वॉइस

आज एक दुख की खबर साउथ इंडस्ट्री से आ रही है, साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया है. इंदिरा देवी की सेहत काफी समय से खराब चल रही थी.

शेयर करें

Mahesh Babu’s Mother Passes Away: आज एक दुख की खबर साउथ इंडस्ट्री से आ रही है, साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का आज हैदराबाद में निधन हो गया है। इंदिरा देवी की सेहत काफी समय से खराब चल रही थी. उन्होंने हैदराबाद में अपनी आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की मां कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रही थीं. वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थीं. महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर आखिरी दर्शन के लिए द्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा. वहीं, दिन के बाद महाप्रस्थानम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महेश बाबू की मां इंदिरा देवी के निधन की जानकारी को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘श्रीमती. अनुभवी अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का कुछ समय पहले निधन हो गया. वह पिछले काफी समय से बीमारी से पीड़ित थीं. उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह नौ बजे प्रशंसकों के दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा जाएगा और बाद में महाप्रस्थानम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा”. वहीं फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खबर को साझा किया है.

इस दुख की खबर सुनते ही महेश बाबू के फैन्स भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करने लगे हैं. एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है, “मई #indiramma garu आत्मा को शांति मिले, मजबूत रहें अन्नाया @urstrulyMahesh हमेशा आपके साथ रहे, अब महेश बाबू की स्थिति के बारे में सोचकर सच्चाई को स्वीकार करना कठिन है”.

शेयर करें