1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘नेताओं को वॉशिंग मशीन में डालकर साफ कर दिया जाता है…’, BJP पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला

‘नेताओं को वॉशिंग मशीन में डालकर साफ कर दिया जाता है…’, BJP पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला

Mallikarjun Kharge : हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए BJP और RSS पर जमकर निशाना साधा।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Mallikarjun Kharge : हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए BJP और RSS पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को कहा कि नेताओं को वॉशिंग मशीन में डालकर साफ कर दिया जाता है।  BJP-RSS ने देश और देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन ये उल्टा हमें ही देशभक्ति सिखाते हैं।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सच्चाई ये है कि असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं और BJP-RSS में सिर्फ ‘भगोड़े’ रहे हैं। ये लोग अंग्रेजों की शरण में जाकर उनके चरणों में बैठ गए। कांग्रेस ने हमेशा देशहित में काम किया है, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की है।

उन्होंने कहा कि यहां की कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट बहुत मशहूर है और पूरे देश में इसका नाम है। देश का पहला परमवीर चक्र (शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा, कुमाऊं रेजिमेंट) भी यहीं मिला है, इसलिए आप गर्व के साथ कह सकते हैं कि हम देश की हिफाजत करने वाले लोग हैं, देश के लिए लड़ने वाले लोग हैं, देश की रक्षा करने वाले लोग हैं, देश को आजादी दिलाने वाले लोग हैं।

‘राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस ने ही लड़ाई लड़ी और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देश के लिए डरने वाले नहीं, उन्होंने कुर्बानियां दीं, इसलिए कांग्रेस का कार्यकर्ता है। उत्तराखंड के लोग डरने वाले नहीं हैं, वे झुकते हैं तो सिर्फ देश के लिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले। वे लगातार युवाओं, किसानों, गरीबों और छात्रों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी जी देश के लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए लगातार उनके बीच जाते हैं, लेकिन क्या BJP में कोई ऐसा नेता है, जो जनता के बीच जाता है? जनता की समस्या सुनने के लिए अगर कोई लगातार जमीन पर उतरा है तो वह राहुल गांधी हैं।

पढ़ें :- महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, राहुल गांधी के पलटवार से गरमाई सियासत

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com