Rewa News: मध्य-प्रदेश के रीवा से एक बड़ी खबर सामने आई है,रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में शादी की बात को लेकर प्रेमिका की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया,इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है,इसके साथ ही आरोपी के घर पर शिवराज सरकार ने बुलडोजर चलवाया,रविवार को राजस्व और पुलिस अधिकारियों की टीम आरोपित के घर ढेरा गांव पहुंची, जहां उसके घर की नपाई हुई और फिर उसके बाद ये कारवाई की गई
इस बड़ी कारवाई के बाद CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है,उन्होने लिखा है कि रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया. ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है. मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जाएगा.
रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा। pic.twitter.com/Z4gHr2lWsk
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 25, 2022
वहीं पीड़िता ने आरोपी के परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाला आरोपित भारत साकेत को भी पकड़ लिया है.आरोपित युवक की पहचान पंकज त्रिपाठी के रूप में हुई है. शनिवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं घटना के संबंध में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्या को निलंबित कर दिया गया. बता दें कि दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होना शुरू हुआ था.