मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Delhi News: राजौरी गार्डन से कंझावला कांड जैसा एक मामला आया सामने, मामूली विवाद पर युवक को 500 मीटर तक घसीटा

इंडिया वॉइस

Road Accidents In Delhi Rajouri Garden: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन से कंझावला कांड जैसा एक मामला सामने आया है,राजौरी गार्डन इलाके में हॉर्न बजाने की मामूली बात पर हुए आपसी झगड़े में एक कार सवार युवक ने एक व्यक्ति को टक्कर मारते हुए 500 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटा,इस घटना को देखकर लोगों ने पीछा करना शुरू किया तो कार का ब्रेक लगाकर कार के बोनट पर लटके व्यक्ति को गिरा दिया,और कार सवार फरार हो गया.

शेयर करें

New Delhi:पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन से कंझावला कांड जैसा एक मामला सामने आया है,राजौरी गार्डन इलाके में हॉर्न बजाने की मामूली बात पर हुए आपसी झगड़े में एक कार सवार युवक ने एक व्यक्ति को टक्कर मारते हुए 500 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटा,इस घटना को देखकर लोगों ने पीछा करना शुरू किया तो कार का ब्रेक लगाकर कार के बोनट पर लटके व्यक्ति को गिरा दिया,और कार सवार फरार हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी से जयप्रकाश अपने दोस्त से मिलने राजा बाजार आ रहे थे,उनकी कार के आगे एक युवक अपनी कार में बैठा था.जयप्रकाश ने साइड मांगी,साइड नहीं देने पर वो दूसरे छोर से आगे निकाल गए,इससे गुस्से में युवक ने अपनी कार को आगे लाकर खड़ी कर दी,और बहस करते करते जयप्रकाश पर हाथ उठाया,ये सब देख वहा लोग इकठ्ठा हो गए,भीड़ देखकर हरविंदर कोहली जब पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके मित्र के साथ एक कार सवार युवक मारपीट कर रहा है.

वह बीच बचाव करने की कोशिश करने लगे, तो युवक ने भी उनके ऊपर हाथ उठाया. कुछ देर के बाद मामला थम गया. इसी बीच कार सवार युवक ने हरविंदर कोहली को पहले टक्कर मारने की कोशिश की. लेकिन गनीमत रही कि उन्होंने गाड़ी का वाइपर पकड़ लिया और बोनट पर लटक गए,यह सारा घटना CCTV में कैद हो गया.इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

डीसीपी वेस्ट घनश्याम बंसल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 279/ 323/341/308 के तहत मामला दर्ज किया गया है.उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.वहीं पीड़ित शख्स हरविंदर कोहली ने बताया कि,“मुझे कार सवार ने 400-500 मीटर बोनट पर घसीटा, मैं विवाद में बीच बचाव करने गया था.कार में बैठे युवक के पिता बोल रहे थे चढ़ा दो कार इस सरदार पर. जरा सी बात पर क्या आप मारने का प्रयास करोगे.”

टैग: delhi news
शेयर करें