मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Delhi news: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर खुले में पेशाब कर रहा था शख्स, हुआ गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

दिल्ली में एक और शर्मनाक हरकत सामने आयी है यहाँ के IGI एयरपोर्ट पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने खुले में किया पेशाब जिसके बाद पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर लिया। शख्स का नाम जौहर अली खान है।

शेयर करें

Delhi Indira Gandhi International Airport: दिल्ली में एक और शर्मनाक हरकत सामने आयी है यहाँ के IGI एयरपोर्ट पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने खुले में किया पेशाब जिसके बाद पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर लिया। शख्स का नाम जौहर अली खान है। यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और 510 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मामला 8 जनवरी की शाम का है जब तकरीबन साढ़े 5 बजे डिपार्चर के गेट नंबर 6 के पास पुलिस को जानकारी मिली कि एक शख्स खुले में पेशाब कर रहा है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पेशाब करने वाला शख्स नशे में लग रहा है. जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया.

आरोपी को गिरफ्तार किया गया लेकिन…

आरोपी की पहचान जौहर अली खान (Johar Ali Khan) के रूप में हुई है. 39 साल का जौहर बिहार (Bihar) का रहने वाला है और वो दिल्ली से सऊदी अरब (Saudi Arabia) के लिए फ्लाइट पकड़ने आया था. पुलिस के मुताबिक जब वहां से गुजर रहे यात्रियों ने जौहर को खुले में पेशाब करने से मना किया तो वह सबसे झगड़ा करने लगा. पुलिस ने जोहर का मेडिकल कराया और उसके बाद जौहर को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, जमानती धारा होने की चलते जोहर को बेल मिल गई.

बुजुर्ग महिला पर किया था पेशाब

आपको बता दें कि, इससे पहले 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में शंकर मिश्रा नाम के शख्स ने नशे में धुत होकर 70 साल की बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 254, 294, 509 और 510 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. शंकर वेल्फ फार्गो का वाइस प्रेसिडेंट था जिसे इस घटना के बाद कंपनी ने टर्मिनेट कर दिया.

शेयर करें