1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Manipur : एन बीरेन सिंह को फिर मणिपुर के मुख्यमंत्री की कमान, एच बिश्वजीत सिंह बन सकते हैं राज्य के उप मुख्यमंत्री

Manipur : एन बीरेन सिंह को फिर मणिपुर के मुख्यमंत्री की कमान, एच बिश्वजीत सिंह बन सकते हैं राज्य के उप मुख्यमंत्री

माना जा रहा है कि टीएच बिश्वजीत सिंह को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दरअसल उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी, जिसके कारण नेता के चुनाव में इतनी देरी हुई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

इंफाल, 20 मार्च। मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने के बाद से राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर बरकरार सस्पेंस रविवार को खत्म हो गया। इंफाल के थंबल शांगलेन, नित्याइपात चुथेक में रविवार को प्रदेश बीजेपी के नेताओं की हुई बैठक में एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया।

पढ़ें :- चीन की Reusable Rocket Technology | SpaceX, ISRO और वैश्विक Space Race का नया अध्याय

सीतारमण ने विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा की

पढ़ें :- बारिश से बदला एनसीआर का मौसम, ग्रीन ज़ोन में पहुंची हवा!

वहीं बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में बीरेन सिंह के नेतृत्व में एक बार फिर से मजबूत सरकार काम करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूर्वोत्तर के राज्यों को विशेष आशीर्वाद है। राज्य का विकास फिर से एक बार तेजी से होगा।

एच बिश्वजीत सिंह बन सकते हैं राज्य के उप मुख्यमंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू राज्य में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में रविवार को इंफाल पहुंचे थे। माना जा रहा है कि टीएच बिश्वजीत सिंह को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दरअसल उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी, जिसके कारण नेता के चुनाव में इतनी देरी हुई है। वहीं सोमवार को एन बीरेन सिंह सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

बतादें कि बीजेपी संसदीय बोर्ड ने 14 मार्च को सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक और रिजिजू को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। दिल्ली से इंफाल के लिए रवाना होने से पहले सीतारमण ने ट्विट करके बताया था कि वो इंफाल में प्रदेश बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

पढ़ें :- शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com