मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः हरदोई में गैस भरते समय मारुति वैन में लगी आग, धू-धू कर जली गाड़ी, लोगों ने भागकर बचाई जान

Rakesh

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब पिहानी कस्बे की मेन मार्केट में अवैध रूप से गैस भरे जा रहे मारुति कार में अचानक आग लग गई और कार पूरी तरह धू-धूकर जल उठी। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गई।

fire
शेयर करें

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब पिहानी कस्बे की मेन मार्केट में अवैध रूप से गैस भरे जा रहे मारुति कार में अचानक आग लग गई और कार पूरी तरह धू-धूकर जल उठी। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी व स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया जा सका। बता दें कि पिहानी कस्बे में अवैध रूप से घरेलू गैस का गाड़ियों में खूब इस्तेमाल किया जाता है। जिसके चलते पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन है कि हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

अगर प्रशासन जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं करेगा तो एक दिन बड़ा हादसा हो सकता है। हरदोई के पिहानी कस्बे के जूनियर हाईस्कूल के पास खड़ी वैन अचानक से आग का गोला बन गई। बताया जाता है कि वैन में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस भरते वक्त आग लगी है। लोगों व पुलिस की मदद से वैन में लगी आग पर पानी व मिट्टी डालकर उसे बुझाया गया।

जिसकी वजह से किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।  मगर एक बड़ा सवाल यह भी उठता है कि आखिर जब गैस सिलेंडर से वैन में गैस भरना अवैध है तो इस पर प्रशासन क्यों कार्रवाई करने से कतराता है। क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।

टैग: car fire
शेयर करें