मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

लखनऊ में सामूहिक हत्याकांड… सिरफिरे बेटे ने होटल में मां और 4 बहनों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

up bureau

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नए साल की पहली सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नाका इलाके के शरणजीत होटल से 4 बेटियों और उनकी मां की लाशें बरामद की गई हैं। होटल के अंदर हुई इन 5 हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

लखनऊ में सामूहिक हत्याकांड… सिरफिरे बेटे ने होटल में मां और 4 बहनों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
लखनऊ में सामूहिक हत्याकांड… सिरफिरे बेटे ने होटल में मां और 4 बहनों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नए साल की पहली सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नाका इलाके के शरणजीत होटल से 4 बेटियों और उनकी मां की लाशें बरामद की गई हैं। होटल के अंदर हुई इन 5 हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बेटे अरशद ने अपनी मां और 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया है। अरशद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अरशद ने बयान बदलते हुए अपने पिता पर हत्या का इल्जाम लगा दिया। जिसके बाद पुलिस अरशद के पिता को तलाश कर रही है।

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज पड़ताल शुरू कर दी 24 वर्षीय अरशद से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया वारदात के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। हालांकि अरशद ने पिता बदर का नाम लेकर मामले को। उलझा दिया है। फिलहाल 9 वर्षीय आलिया, 19 वर्षीय अल्शिया, 16 वर्षीय अक्सा, 18 वर्षीय रहमीन और चारों की मां आस्मां की हत्या से पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया है। पुलिस लखनऊ से लेकर आगरा तक तफ्तीश करने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक अरशद मूल रूप से आगरा के कुबेरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। 12 दिन पहले यह परिवार आगरा से कहीं निकला था। आस पास के लोगों के साथ भी इस परिवार की कुछ खास बातचीत नहीं थी। लेकिन पड़ोसियों की मानें तो अरशद बहुत की अजीब तरह का इंसान था। वह किसी से भी बात नहीं करता था। हालांकि, उसका परिवार भी अपने आप से ही मतलब रखता था. लेकिन अरशद तो लोगों से लड़ाई झगड़े भी करता था।

कुछ दिन पहले ही अरशद का एक दुकानदार से भी झगड़ा हो गया था। उस वक्त अरशद ने अपने घर की छत से दुकानदार पर पत्थरबाजी भी की थी। तब दुकानदार ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। मोहल्ले के लोग उससे दूर ही रहते थे। पड़ोसियों के अनुसार अरशद दिल्ली वाले के नाम से मशहूर है। दो-दो महीने के लिए पूरा परिवार कहीं भी गायब हो जाता था।

शेयर करें