मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

हाथरस कांड पर भड़कीं मायावती, कहा- ऐसे बाबाओं के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

HO BUREAU

पुलिस ने हाथरस में आयोजित सत्संग में हुई भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है। भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। पुलिस ने एफआईआर में मुख्य सेवादार मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया था। इस मामले पर अब बसपा प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है।

bsp chief mayawati
bsp chief mayawati
शेयर करें

लखनऊ। पुलिस ने हाथरस में आयोजित सत्संग में हुई भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है। भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। पुलिस ने एफआईआर में मुख्य सेवादार मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया था। इस मामले पर अब बसपा प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है।

मायावती में साफ तौर पर कहा है कि देश में गरीबों, पीड़ितों व दलितों को अपनी समस्या लेकर भोले बाबा जैसे अंधविश्वासी और पाखंडी बाबाओं के पास नहीं जाना चाहिए। लोगों को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बने रास्ते पर चलकर स्वयं सत्ता का भोग करना चाहिए। अपनी तकदीर खुद इन्हें अपने हाथों से लिखनी चाहिए।

मायावती ने बड़े साफ अंदाज में यह भी कह दिया कि ऐसे लोगों को अपनी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ जुड़ना चाहिए तभी देश और प्रदेश के गरीब, शोषित व वंचित लोग हाथरस जैसे कांड से बच सकते हैं।

मायावती ने मांग करते हुए कहा है कि हाथरस कांड जिस तरीके से हुआ, ऐसे बाबाओं के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे तमाम बाबाओं के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए जो इस तरीके की भीड़ को इकट्ठा करते हैं। मायावती ने यह भी कहा है कि अपने राजनीतिक लाभ के चलते सरकार को ढीला नहीं पड़ना चाहिए ताकि भविष्य में लोगों को अपनी जान ना गंवानी पड़े।

शेयर करें