मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हाथरस में करंट लगने से शिक्षामित्र की मौत, खेत में तारों की चपेट में आने से मौत

up bureau

यूपी के हाथरस में आज सुबह चंदपा कोतवाली क्षेत्र नगला मोतीराय में विद्युत करंट की चपेट में आकर एक शिक्षामित्र की मौत हो गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भी लेकर आए। वहां से उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

हाथरस में करंट लगने से शिक्षामित्र की मौत, खेत में तारों की चपेट में आने से मौत
शेयर करें

हाथरस : यूपी के हाथरस में आज सुबह चंदपा कोतवाली क्षेत्र नगला मोतीराय में विद्युत करंट की चपेट में आकर एक शिक्षामित्र की मौत हो गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भी लेकर आए। वहां से उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

दरअसल चंदपा क्षेत्र के गांव नगला मोतीराय निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कौशिक पुत्र शिवनारायण कौशिक गांव में ही परिषदीय स्कूल में शिक्षामित्र थे। आज सुबह जब वह अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए जा रहे थे तो विद्युत केबल की वजह से खेत पर लगे कटीले तारों में भी विद्युत करंट प्रवाहित था। जितेंद्र कौशिक को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने जैसे ही उन्होंने इन तारों को छुआ वैसे ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। विद्युत करंट से वह झुलस भी गए। उनकी यह दशा देखकर वहां भीड़ लग गई। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

शेयर करें